1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. PM Modi Uttarakhand Visit : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नौ नवंबर को आएंगे पीएम मोदी

PM Modi Uttarakhand Visit : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नौ नवंबर को आएंगे पीएम मोदी

PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नौ नवंबर को देहरादून स्थित एफआरआई में उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम 11 नवंबर को प्रस्तावित था। पूरे प्रदेश में 1 से 11 नवंबर तक रजत जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
PM Modi Uttarakhand Visit : उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नौ नवंबर को आएंगे पीएम मोदी

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में एक से 11 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवंबर को देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे। पहले उनका यह दौरा 11 नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने एफआरआई परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एफआरआई में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी और राज्य की विकास यात्रा को दर्शाने वाली झांकियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, तीन नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन होगा। राज्यभर में जिलास्तर पर भी रजत जयंती के कार्यक्रमों की श्रृंखला चल रही है। प्रधानमंत्री का आगमन इस ऐतिहासिक अवसर को और विशेष बना देगा, जिससे पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...