1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Nainital : राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम में की बाबा नीम करौली महाराज की पूजा-अर्चना

Nainital : राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम में की बाबा नीम करौली महाराज की पूजा-अर्चना

Nainital : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।उन्होंने मंदिर में ध्यान लगाकर आधे घंटे से अधिक समय बिताया और बाबा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Nainital : राष्ट्रपति मुर्मू ने कैंची धाम में की बाबा नीम करौली महाराज की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नैनीताल जिले के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में आधे घंटे से अधिक समय तक रुककर ध्यान लगाया और बाबा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान कैंची धाम मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने उन्हें मंदिर के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने बाबा के साथ-साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...