1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों की संतों ने की प्रशंसा

Uttarakhand : धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों की संतों ने की प्रशंसा

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देशभर के संतों और धर्माचार्यों ने भेंट कर राज्य में सांस्कृतिक संरक्षण और विकास कार्यों की सराहना की।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : धामी सरकार के सांस्कृतिक संरक्षण प्रयासों की संतों ने की प्रशंसा

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देश भर से आए संतों और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। संत समाज ने राज्य में हो रहे सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की सराहना की।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष स्वामी रविंद्रपुरी महाराज, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण, प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी और चिंतक डॉ. कुमार विश्वास शामिल रहे।

संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिली है। उनके प्रयासों से देवभूमि की सनातन विरासत और आध्यात्मिक गौरव सुरक्षित हुआ है। संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को ‘देवभूमि के धर्म संरक्षक’ की उपाधि प्रदान की।

संतों ने राज्य सरकार की उन नीतियों की भी प्रशंसा की, जिनसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण, आध्यात्मिक पर्यटन विकास और परंपरागत मूल्यों को बल मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और विश्वस्तरीय आयोजन के रूप में स्थापित करने के लिए संत समाज सरकार के साथ मिलकर कार्य करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...