Chandauli News in Hindi

जीवित्पुत्रिका पर्व पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, संतान के मंगल की कामना

जीवित्पुत्रिका पर्व पर माताओं ने रखा निर्जला व्रत, संतान के मंगल की कामना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में जीवित्पुत्रिका पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। माताओं ने संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा और भगवान ज्यूत वाहन की विधि-विधान से पूजा की। राम-जानकी पोखरा, दामोदर दास पोखरा और अलीनगर पोखरा समेत विभिन्न पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ रही।

चंदौली: बहादुरपुर में थाने की प्रस्तावित जमीन पर बनेगा उत्सव भवन और आधुनिक पार्क, 2.40 करोड़ की योजना

चंदौली: बहादुरपुर में थाने की प्रस्तावित जमीन पर बनेगा उत्सव भवन और आधुनिक पार्क, 2.40 करोड़ की योजना

चंदौली के बहादुरपुर में थाना निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को अब जनहित की परियोजना के लिए विकसित करने की तैयारी है। करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से यहां उत्सव भवन, आधुनिक पार्क और खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना है। पार्क में ओपन जिम, वॉकवे, बच्चों के लिए खेल उपकरण, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

चंदौली: बाढ़ और जलजमाव से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने DM से मुआवजे की मांग की

चंदौली: बाढ़ और जलजमाव से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने DM से मुआवजे की मांग की

चंदौली जिले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में धान की फसल जलमग्न होकर प्रभावित हुई है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर फसल नुकसान का सर्वे, उचित मुआवजा और फसल बीमा की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय सर्वे के लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।