एटा में किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक में किसानों ने बिजली कटौती, डीएपी और यूरिया की उपलब्धता समेत स्थानीय समस्याओं को उठाया। जिला अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।