Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ किया और वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सप्ताह का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण और उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के तहत फोटोग्राफी प्रदर्शनी और मालसी जू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।