उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार पर्वतीय जिला बागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पास प्रतिशत के मामले में पहला स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में बागेश्वर का पास प्रतिशत 96.98 रहा, जबकि इंटरमीडिएट में 94.81 फीसदी छात्रों ने सफलता पाई। इसके विपरीत देहरादून और हरिद्वार का प्रदर्शन कमजोर रहा। हाईस्कूल में देहरादून का पास प्रतिशत सबसे कम 89.21 दर्ज किया गया, जबकि इंटरमीडिएट में हरिद्वार 75.45 फीसदी के साथ सबसे पीछे रहा।
कुल मिलाकर इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल पास प्रतिशत 92.10 और इंटरमीडिएट का 85.11 रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में संतोषजनक माना जा रहा है। बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
रिजल्ट, स्क्रूटनी और अन्य जानकारी के लिए संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी 6396178537, शोध अधिकारी शैलेंद्र जोशी 7055513072 और प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत 7830403040 के हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।