1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Uttarakhand : उत्तराखंड को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा

Uttarakhand : उत्तराखंड को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा

Uttarakhand : उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत पहला स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर निगरानी और त्वरित समन्वय सुनिश्चित करेगा। केंद्र के संचालन के लिए नौ संविदा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी और वित्तीय सहायता के लिए अलग बैंक खाता खोला गया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : उत्तराखंड को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा तोहफा

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिला है। केंद्र सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र (Health Emergency Operation Center) स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। यह केंद्र आपदा के समय स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन, त्वरित निगरानी और समन्वित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस केंद्र के संचालन के लिए वित्तीय सहायता देने का आश्वासन दिया है। साथ ही नौ संविदा पदों की स्वीकृति भी दी गई है, जिनमें वरिष्ठ सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाहकार, डेटा विश्लेषक, हब इंजीनियर और डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं। मंत्रालय ने राज्य सरकार से इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया है। इसके लिए स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र के नाम से अलग बैंक खाता भी खोला जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार नियुक्तियां पूरी होते ही केंद्र का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस केंद्र की स्थापना से उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं की आपदा प्रबंधन क्षमता और भी मजबूत होगी। आपदा या किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में यह केंद्र राज्य को समयबद्ध प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...