hindidesk

अलीगढ़ में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, नौरंगीलाल कॉलेज से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

अलीगढ़ में शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, नौरंगीलाल कॉलेज से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

अलीगढ़ में शिक्षक एवं स्नातक MLC चुनाव के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है।

शामली में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, 22 बूथों पर होगा मतदान

शामली में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, 22 बूथों पर होगा मतदान

शामली में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। जिले के 22 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की पुष्टि की है।

अलीगढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त व चेकिंग अभियान

अलीगढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त व चेकिंग अभियान

अलीगढ़ में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में एसपी सिटी आदित्य बंसल की निगरानी में सारसौल चौराहे से प्रमुख बाजारों और गांधी पार्क बस अड्डे तक पैदल गश्त व चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

अमेठी: गोमती नदी में 174 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर रहे तैनात

अमेठी: गोमती नदी में 174 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के लिए पुलिस और गोताखोर रहे तैनात

अमेठी के थौरी आमघाट स्थित गोमती नदी के तट पर दशहरे के दिन देर रात तक अयोध्या, सुल्तानपुर और अमेठी की 174 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और गोताखोरों की टीमें तैनात रहीं। भाले सुल्तान पुलिस ने विसर्जन से पहले घाटों का निरीक्षण कर मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की थी।

अमेठी में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर सजा मां भगवती का दरबार, कटारी महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

अमेठी में राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर सजा मां भगवती का दरबार, कटारी महोत्सव में उमड़ रहे श्रद्धालु

अमेठी के जामों क्षेत्र स्थित कटारी गांव में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। राजस्थान के हवा महल की तर्ज पर बनाया गया भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गांव में एक दर्जन से अधिक पंडालों में मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आकर्षक सजावट और भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

वाराणसी एयर शो से पहले रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त, डीआईजी वैभव कृष्ण ने लिया तैयारियों का जायजा

वाराणसी एयर शो से पहले रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त, डीआईजी वैभव कृष्ण ने लिया तैयारियों का जायजा

वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर डीआईजी वैभव कृष्ण ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का निरीक्षण कर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस व रेलवे अधिकारियों को यात्रियों की सुचारू आवाजाही, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और घाटों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए।

अलीगढ़ की राधा रमण गौशाला में सजा मां भगवती का दरबार, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

अलीगढ़ की राधा रमण गौशाला में सजा मां भगवती का दरबार, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

अलीगढ़ के सासनी गेट स्थित राधा रमण गौशाला में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर नवरात्रि फलाहार समिति की ओर से मां भगवती की भव्य चौकी आयोजित की गई। भजन-कीर्तन, आकर्षक धार्मिक झांकियों, राधा-कृष्ण के स्वरूप संग फूलों की होली और महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक ही जगह मिलेगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक ही जगह मिलेगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

अलीगढ़ में 1 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा सेमिनार आयोजित होगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से पात्र लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति 6.0: छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन, साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

मुगलसराय के लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीओ चारु द्विवेदी ने छात्राओं को करियर मार्गदर्शन, निशुल्क अभ्युदय कोचिंग, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक बनाकर आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना रहा।

अमेठी: BSF जवान की मौत पर गांव में पसरा मातम, स्मृति ईरानी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

अमेठी: BSF जवान की मौत पर गांव में पसरा मातम, स्मृति ईरानी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक

अमेठी के पीपरपुर क्षेत्र के भोजपुर गांव के BSF जवान की लद्दाख में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए। पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने जवान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंदौली में मिशन शक्ति 6.0 के तहत नारी शक्तियों का सम्मान, खिलाड़ियों से लेकर महिला पुलिसकर्मियों तक सम्मानित

चंदौली में मिशन शक्ति 6.0 के तहत नारी शक्तियों का सम्मान, खिलाड़ियों से लेकर महिला पुलिसकर्मियों तक सम्मानित

चंदौली में मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। पुलिस ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल, 1200 को सीटी, डोरी और धोती सेट वितरित

प्रतापगढ़ में 325 ग्राम प्रहरियों को मिली साइकिल, 1200 को सीटी, डोरी और धोती सेट वितरित

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्राम प्रहरियों को संसाधन वितरित किए गए। 325 ग्राम प्रहरियों को साइकिल और 1200 को सीटी, डोरी व धोती सेट दिए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच बढ़ाना और सूचना तंत्र को मजबूत करना है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक, बाल विवाह रोकने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को किया जागरूक, बाल विवाह रोकने और शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश

चंदौली के नियामताबाद विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय सरैंय-प्रथम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं और अभिभावकों को बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, समान अवसर तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

चंदौली: नौगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

चंदौली: नौगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

चंदौली की नौगढ़ तहसील में अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मेलन, डीएम-एसपी और अर्चना पांडेय ने किया शुभारंभ

मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मेलन, डीएम-एसपी और अर्चना पांडेय ने किया शुभारंभ

कन्नौज पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। डीएम आशुतोष मोहन, एसपी विनोद कुमार और पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।