1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarkashi : उत्तरकाशी में बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास ने की मां यमुना की पूजा

Uttarkashi : उत्तरकाशी में बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास ने की मां यमुना की पूजा

बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कवि कुमार विश्वास उत्तरकाशी पहुंचे और मां यमुना के तट पर विशेष पूजा की।उन्होंने खरसाली में यमुना मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।स्थानीय भक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarkashi : उत्तरकाशी में बाबा धीरेंद्र शास्त्री और कुमार विश्वास ने की मां यमुना की पूजा

बागेश्वर धाम के प्रमुख बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास उत्तराखंड के दौरे पर हैं। आज वे उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर से गंगनानी जाकर मां यमुना के तट पर विशेष पूजा-अर्चना की।

इसके बाद दोनों यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली पहुंचे, जहां यमुना मंदिर में विधि-विधान से दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों और भक्तों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...