1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand:लोकसभा 2024 चुनाव से पहले अनिल बलूनी ने पौड़ी में संग्राहालय का किया शिलन्यास

Uttarakhand:लोकसभा 2024 चुनाव से पहले अनिल बलूनी ने पौड़ी में संग्राहालय का किया शिलन्यास

Uttarakhand News: पौड़ी में बहुत जल्द तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय का निर्माण होने जा रहा है जो कि दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण बनने वाला है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand:लोकसभा 2024 चुनाव से पहले अनिल बलूनी ने पौड़ी में संग्राहालय का किया शिलन्यास

उत्तराखंड राज्य के जिला मुख्यालय पौड़ी में राज्यसभा के सांसद और गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया है। उन्होंने शिलान्यास के बाद कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम हमारे देश के पहले CDS जनरल VIPIN RAWAT के सम्मान में समर्पित है।

जल्द ही बनकर हो जाएगा तैयार

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि पौड़ी में बहुत जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होने वाला है। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही यह आर्थिकी और विकास यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव भी साबित होगा। वहीं छोटे से गांव के युवा को राज्यसभा भेजा व लोकसभा का टिकट भी दिया। यह मेरे लिए गौरव की बात है। इसी के साथ देश के शीर्ष पदों पर देवभूमि की अनेक सपूत अपने अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रचंड बहुमत से जीतेंगे

गढ़वाल सीट के साथ ही प्रदेश की पांचो सीटों पर हमारी पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने वाली है। और जीतने के बाद विकास की गंगा बहाने की जिम्मेदारी मै लेता हूँ पर पांच लाख से बड़े अंतर से जिताने का दायित्व कार्यकर्ताओं और जनता पर ही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल ने कहा कि तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय पौड़ी के विकास में से नया आयाम बनाएगी। जिससे पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होगी जिससे यहाँ की आर्थिक स्थित मजबूत होगी।

कौन-कौन हुआ शामिल

संग्रहालय के शिलन्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विधायक पौड़ी के राजकुमार पोरी, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, थराली के विधायक भोपाल राम, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा से आशा नौटियाल, जिला अध्यक्ष पौड़ी से सुषमा रावत सहित अनेक अधिकारी और राजनेता सम्मिलित हुए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...