1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Rudraprayag : इगास पर्व पर सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में बांटा आपदा पीड़ितों का दर्द

Rudraprayag : इगास पर्व पर सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में बांटा आपदा पीड़ितों का दर्द

Rudraprayag : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इगास पर्व पर रुद्रप्रयाग पहुंचे और आपदा प्रभावितों से मिले।उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।सीएम ने राहत और पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Rudraprayag : इगास पर्व पर सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में बांटा आपदा पीड़ितों का दर्द

इगास पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। सीएम ने उनके बीच समय बिताया और उनका दुख साझा किया।

आपदा प्रभावित लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुकता व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “आपका दर्द मेरा अपना है, राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ मजबूती से खड़ी है।” उन्होंने पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्रता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे जल्द ही सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...