1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Bihar Elections : सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Bihar Elections : सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Bihar Elections : सीएम पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।वे मोतिहारी के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रैली करेंगे।धामी पहले भी कई सीटों पर भाजपा के लिए सक्रिय प्रचार कर चुके हैं।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Bihar Elections : सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हीं में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हैं। सीएम धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और दूसरी हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होगी।

भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी ने सीएम धामी का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 पर पटना हवाई अड्डे से निजी विमान द्वारा कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वे महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड, कल्याणपुर में दोपहर 12:05 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज, सोनवर्षा (हरसिद्धि) में 1:55 बजे दूसरी सभा में शामिल होंगे।

सीएम धामी इससे पहले भी गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर चुके हैं। समान नागरिक संहिता (UCC) समेत कई नीतिगत फैसलों के कारण धामी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...