1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. किसानों और रोजगार के लिए लगातार काम कर रही सरकार : सीएम धामी

किसानों और रोजगार के लिए लगातार काम कर रही सरकार : सीएम धामी

देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार किसानों, पशुपालकों और युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। वहीं उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा की हत्या की घटना की भी कड़ी निंदा की।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
किसानों और रोजगार के लिए लगातार काम कर रही सरकार : सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2022 से राज्य सरकार विभिन्न नीतियों और योजनाओं के माध्यम से सीधे तौर पर लोगों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में किसानों, पशुपालकों, डेयरी उत्पादकों और मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि हर किसान और ग्रामीण परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनकी आय में वृद्धि हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न योजनाओं के जरिए युवाओं और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा की हत्या की घटना पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

सीएम धामी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि वहां बनी डबल इंजन सरकार सुशासन स्थापित करेगी और भय एवं आतंक के माहौल को समाप्त करने की दिशा में कार्य करेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...