1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. PM Modi Uttarakhand Visit : रजत जयंती पर देहरादून में भव्य आयोजन,पीएम मोदी भी होंगे शामिल

PM Modi Uttarakhand Visit : रजत जयंती पर देहरादून में भव्य आयोजन,पीएम मोदी भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून में राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
PM Modi Uttarakhand Visit : रजत जयंती पर देहरादून में भव्य आयोजन,पीएम मोदी भी होंगे शामिल

राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे। एफआरआई में होने वाले इस भव्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

प्रधानमंत्री के लिए राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली विशेष गैलरी और सजावट की गई है। मोदी सुबह देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) पहुंचेंगे और वहां से एफआरआई कार्यक्रम स्थल जाएंगे। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह करीब ढाई घंटे तक दून में रहेंगे और दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...