Haldwani : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार शाम हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राष्ट्रपति नैनीताल में राजभवन स्थापना के 125 वर्ष समारोह में भाग लेंगी।