राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार शाम 4:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊं ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हल्द्वानी पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू नैनीताल के लिए रवाना हुईं, जहां वह राजभवन नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़े प्रबंध किए हैं।