1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK NEWS: चारधाम यात्रा के दौरान शुरु की गई हवाई सेवा, पर्यटक को होगा लाभ

UK NEWS: चारधाम यात्रा के दौरान शुरु की गई हवाई सेवा, पर्यटक को होगा लाभ

प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी ने यमुनोत्री और जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद जनपद में चारधाम यात्रा और पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UK NEWS: चारधाम यात्रा के दौरान शुरु की गई हवाई सेवा, पर्यटक को होगा लाभ

UK NEWS: प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी ने यमुनोत्री और जोशियाड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद जनपद में चारधाम यात्रा और पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

हालांकि अभी इसको पारित करवाने के लिए शासन-प्रशासन को मिलकर कड़ी मशक्कत करनी होगी। क्योंकि यमुनोत्री धाम में अभी हेलिपैड निर्माण का कार्य पूरी तरहसे शुरू नहीं हो पाया है।

सीएम ने कारायक्रम के दौरान की यह घोषणा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में इस बात की घोषणा की। जिसमें यमुनोत्री धाम सहित जनपद मुख्यालय के जोशियाड़ा को मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा।

यदि सीएम की यह घोषणा जल्द ही धरातल पर साकार होती है तो इससे जिले की चारधाम यात्रा सहित पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा।

90 लाख की लागत से शुरु हुआ हेलिपैड

दरअसल, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपद में आपातकालीन स्थिति में भी खोज-बचाव अभियान के दौरान यह काफी मददगार साबित होगा। क्योंकि जहां एक ओर जोशियाड़ा में करीब 90 लाख की लागत से हेलिपैड बनकर तैयार हो गया है।

वहीं, इसके साथ ही दूसरी ओर यमुनोत्री धाम में नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने हेलिपैड के लिए स्थान चयनित कर हवाई सर्वे भी शुरु कर दिया गया है।
इसके साथ ही यहां पर जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने के दावे भी किए जा चुके हैं, लेकिन यमुनोत्री धाम में संकरी घाटी और स्थान की कमी एक बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...