1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK NEWS: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना करते हुए किया कन्या पूजन

UK NEWS: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना करते हुए किया कन्या पूजन

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के उपल्क्ष में नवमी के दिन शासकीय आवास में कन्या पूजन किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों की मंगल कामना के लिए शुभ अवसर पर पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UK NEWS: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों के लिए सुख- समृद्धि की कामना करते हुए किया कन्या पूजन

UK NEWS: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि के उपल्क्ष में नवमी के दिन शासकीय आवास में कन्या पूजन किया। इस दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों की मंगल कामना के लिए शुभ अवसर पर पत्नी के साथ मिलकर विधि-विधान के साथ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन किया। इसके सात ही धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर भी किया है।

सीएम धामी ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

दरअसल, नवरात्र पर आज घरों व मंदिरों में मां दुर्गा के महागौरी व सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जा रही है। इस दौरान घरों में कंजक पूजन में कंजक के पैर धोकर उन्हें हलवा, पूड़ी, चने का प्रसाद व फल का भोग लगाया जा रहा है। साथ ही उपहार भेंट किए जा रहे हैं।

वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी पत्‍नी गीता धामी सहित कन्‍या पूजन किया और आशीर्वाद लिया। सीएम ने समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कन्या पूजन पूर्ण किया ।

सीएम ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया संदेश पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्रि के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री माँ सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। आदिशक्ति माँ भगवती समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूँ।”.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...