1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK News : भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई – धामी

UK News : भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई – धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जो भी लोग भ्रष्टाचार में शामिल होगें, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UK News : भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई – धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जो भी लोग भ्रष्टाचार में शामिल होगें, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

सीएम के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते 48 घंटे में विजिलेंस ने चमोली और पौड़ी से दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीएम ने भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 की शुरुआत की है।

सभी सरकारी दफ्तरों में एप की जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं। एप से अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाई करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते नौ माह में विजिलेंस ने अब तक करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है।

बीते 48 घंटे में दो गिरफ्तारियों से यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। बीते 23 साल के आंकड़ों में उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए थे । वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने अब तक करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।

This post is written by Abhijeet kumar yadav

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...