1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK News : उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल

UK News : उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिल रही है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UK News : उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, 28 जनवरी से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिल रही है।

38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में होंना है । भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक के बाद 25 अक्टूबर 2024 को इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के अलावा विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखंड में ही होना है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलसिले में आज नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी दी जा रही है।

धामी ने इसके लिए भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन करने आने के लिए आमंत्रित भी किया है।

राष्ट्रीय खेलों का होगा भव्य आयोजन

उन्होंने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी हद तक इन्फ्रास्टक्चर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। जिन राज्यों में भी पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए काम किए जाएंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन आज तक हुए सभी राष्ट्रीय खेलों से बेहतर हों। उन्होंने कहा कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ- साथ खिलाड़ियों के अलावा देश भर से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल में बेहतर सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।

धामी ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से यहां के लोगों का मनोबल बढ़ेगा। इससे उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक अच्छा मंच मिलेगा।

This post is written by Abhijeet kumar yadav

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...