1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Uttarakhand : महिला विश्व कप जीत पर स्नेह राणा को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand : महिला विश्व कप जीत पर स्नेह राणा को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा को फोन कर बधाई दी और इनाम की घोषणा की।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
Uttarakhand : महिला विश्व कप जीत पर स्नेह राणा को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार वनडे विश्व कप का खिताब जीता। टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेह राणा के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें फोन कर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने स्नेह राणा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्नेह राणा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से विश्व स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता राज्य के युवाओं, विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...