उत्तराखंड में भूस्खलन के चलते कैलास यात्रा पर निकले 46 यात्रियों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ये यात्री अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस रेस्क्यू अभियान को चलाया गया, जिसमें दिल्ली, पंजाब और तमिलनाडु के यात्री शामिल थे।