1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK NEWS: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी की जयंती पर सीएम धामी ने सभी को दी बधाई

UK NEWS: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी की जयंती पर सीएम धामी ने सभी को दी बधाई

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

By: hindidesk  RNI News Network
Updated:
gnews
UK NEWS: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी की जयंती पर सीएम धामी ने सभी को दी बधाई

UK NEWS: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम ने कहा कि उनके जीवन और उनकी रचनाओं से हमें सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

धामी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जमीनी स्तर से धर्म की पराकाष्ठा हासिल करने वाले महात्मा थे. उन्होंने आदि काव्य रामायण जैसे कालजयी ग्रंथ की रचना कर इसे एक आदर्श समाज का सामने प्रस्तुत कर इसकी शोभा को और भी अधिक बढा दिया है।

सीएम ने धामी को बताया समाज के लिए प्रेरणादायक

दरअसल, धामी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “सद्भाव और मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की जो शिक्षाएं दी गईं, वे आज पहले से कहीं अधिक हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

आज भी वाल्मीकी के विचार और आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरित करते है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दर्शन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने व्यावहारिक जीवन में अपनाने का संकल्प भी हम सभी को लेना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...