उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिल रही है।
उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी कि उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिल रही है।
हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की बंपर जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें हरियाणा में बीजेपी की जीत के लिए बधाई दी। धामी ने इस दौरान प्रधानमंत्री से प्रदेश की कई विकास योजनाओं के संचालन के लिए भी अनुरोध किया।
उत्तराखंड में हुए साइबर हमले में हमला करने वालों ने सारे डाटा पर कब्जा कर लिया है, जो अब नहीं मिलेगा। माकोप रैनसमवेयर से ये साइबर हमला हुआ है। पहली बार 2020 में यह रैनसमवेयर पहचाना गया था।
शीतकाल के दौरान भैयादूज पर्व पर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। अभी तक कुल 13 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के किए दर्शन। केदारनाथ धाम के कपाट तीन नवंबर को भैयादूज के मौके पर सुबह साढ़े आठ बजे से बंद हो जाएंगे ।
शिक्षा मंत्री ने 119 महिलाओं को दिए नियुक्ति पत्र। इस दौरान 52 चयनित महिलाएं नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार करती रह गईं।
नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पूरी तरह से लागू हो सकती है। यूसीसी के नियम और अमल का काम देख रही विशेषज्ञ समिति ने अपना काम समय रहते पूरा कर दिया है।
उत्तराखंड में आज गढ़भोज दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले वीडियो संदेश जारी करते हुए आज सात अक्तूबर को गढ़भोज दिवस मनाने के निर्देश दिए थे
शिक्षा विभाग की तरफ से हर साल प्राथमिक, माध्यमिक और संस्कृत शिक्षा से कुछ शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता का पुरस्कार दिया जाता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जो भी लोग भ्रष्टाचार में शामिल होगें, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। आम लोगों को परेशान करने वाले भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
कुछ दिनों पहले उत्तराखंड में साइबर हमले में सूबे का पूरा आईटी सिस्टम ठप हो गया था। सरकारी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया था । सचिवालय समेत किसी भी दफ्तर में कोई कामकाज नहीं हो पा रहा था।
उत्तराखंड में अब तक कुल 2329 सड़कों और 312 पुलों का निर्माण पूरा हो गया है। योजना में अब तक कुल 10183 करोड़ रुपए खर्च हुए है, 250 से अधिक जनसंख्या वाली 1846 बसावटों को सड़क से जोड़ा जा चुका है।
उत्तराखंड में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा देने के लिए आधार नंबर से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
उत्तराखंड में ऊर्जा निगम ने बिजली के मीटरों को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है. कुमाऊं मंडल में 6.55 लाख उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे.
पिथौरागढ़ जिले के अंतिम गांव को जल्द ही बिजली की रोशनी मिलने वाली है । यहां पहली बार ग्रिड से बिजली पहुंचेगी। 340 परिवारों के घर रोशन होंगे। यूपीसीएल ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
इन दिनों तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी को लेकर सियासत गर्मा गई है। इस विवाद के बाद प्रदेश सरकार भी सख्त एक्शन मोड में आ गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खीस निर्देश दिए।