उत्तराखंड के वीर बालकों को अब राज्य स्तर पर भी सम्मानित करने की तैयारी है। अब तक भारतीय बाल कल्याण परिषद के तहत गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार दिए जाते थे, लेकिन बीते कुछ वर्षों से आवेदन प्रक्रिया ठप हो जाने के कारण राज्य सरकार ने अपने स्तर पर बाल वीरता पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।