चार दिनों तक बंद रहने के बाद, जोशीमठ में बद्रीनाथ राजमार्ग को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है, जिससे दोपहिया वाहनों की आवाजाही और फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने की अनुमति मिल गई है।
चार दिनों तक बंद रहने के बाद, जोशीमठ में बद्रीनाथ राजमार्ग को आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया है, जिससे दोपहिया वाहनों की आवाजाही और फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकालने की अनुमति मिल गई है।
बर्फ से ढका भारत का आखिरी गांव मलारी में अभी भी करीब दो फीट तक जमा है बर्फ। वहीं सोमवार को नीती गांव में बर्फबारी से हुए नुकसान का मुआयना लेने जा रहे भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को फरकिया गांव से ही लौटकर वापस आना पड़ा।
शासन ने आउट आफ टर्न नियुक्ति योजना के अंतर्गत 27 खिलाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्ति पत्र दे दिया है। सोमवार को इन सभी चयनित अभ्यार्थियों को CM पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। प्रदेश सरकार ने खेल नीति के तहत राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों मेधावी खिलाड़ियों को आउट आफ टर्न नियुक्ति
हिमालयन सोसाइटी ऑफ जियो साइंटिस्ट की कॉन्फ्रेंस में सिरकत करने पहुंचे टनल विशेषज्ञ ने कहा कि सिलक्यारा की सुरंग में यदि निर्माण संबंधी चूक नहीं होती और उसे समय पर ठीक कर लिया जाता तो वह हादसा न होता।
उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज करने को लेकर बड़े अस्पताल जो पहले इनकार कर रहे थे वो अब ऐसा नहीं करंगे, उन्हें अब लोगों का इलाज इस कार्ड के तहत ही करना होगा। इसके लिए अस्पताल प्रबंधकों के साथ पहले ही बैठक हो चुकी है और जल्द ही इस संबंध में आदेश भी पारित कर दिया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक" आयोजन में कहा कि जीवन में हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उन लक्ष्यों को संकल्प तक पहुंचाने के लिए हमें मेहनत से बचना नहीं चाहिए। ऐसे में किसी भी संकल्प में कोई विकल्प नहीं होना चाहिए, क्योंकि जिस संकल्प में विकल्प न हो वह संकल्प अवश्य पूर्ण होता है और हम इसी "विकल्प रहित
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। जहां पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।