1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य खबरें

राज्य खबरें (State News in Hindi)

डेढ़ महीने से जलजमाव, वार्ड नंबर-3 के लोग परेशान; सड़क पर पानी से बढ़ी मुश्किलें

डेढ़ महीने से जलजमाव, वार्ड नंबर-3 के लोग परेशान; सड़क पर पानी से बढ़ी मुश्किलें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर-3 में डेढ़ महीने से जलजमाव की समस्या बनी है। टूटी और अवरुद्ध नालियों से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर स्थायी जलनिकासी की मांग की।

चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

चलती कार पर युवक का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

मुगलसराय के डीआरएम ऑफिस क्षेत्र में चलती कार के साथ युवक द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर युवक और वाहन की पहचान शुरू कर दी है। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

नगरपालिका की टीम घर-घर पहुंचकर देगी स्वच्छता का संदेश, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील

नगरपालिका की टीम घर-घर पहुंचकर देगी स्वच्छता का संदेश, गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत नगरपालिका की आईईसी टीम घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेगी। नागरिकों से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर देने और स्वच्छता अभियान में भागीदारी की अपील की जाएगी।

मौसम बदलते ही बढ़ीं मौसमी बीमारियां, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

मौसम बदलते ही बढ़ीं मौसमी बीमारियां, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी की सलाह

मुगलसराय में बारिश और तापमान में बदलाव के साथ वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और चर्म रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने, साफ पानी व ताजा भोजन लेने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की है।

एटा में किसान यूनियन टिकैत ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

एटा में किसान यूनियन टिकैत ने स्थानीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

एटा में किसान यूनियन टिकैत की मासिक बैठक में किसानों ने बिजली कटौती, डीएपी और यूरिया की उपलब्धता समेत स्थानीय समस्याओं को उठाया। जिला अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। संगठन ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

मुजफ्फरनगर में नारी शक्ति को सम्मान, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

मुजफ्फरनगर में नारी शक्ति को सम्मान, राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

मुजफ्फरनगर की नई मंडी स्थित मंदिर परिसर में राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने नव-नियुक्त महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया और उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर: सांसद निधि से हुआ सीसी रोड और नाली का लोकार्पण, वार्ड-21 के लोगों को मिली सौगात

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर: सांसद निधि से हुआ सीसी रोड और नाली का लोकार्पण, वार्ड-21 के लोगों को मिली सौगात

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के वार्ड-21 में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने लगभग 10 लाख रुपये की सांसद निधि से बने सीसी रोड और ढक्कनयुक्त नाली का लोकार्पण किया। सुभाष सिंह के घर से गोरियामठ मंदिर तक हुए इस विकास कार्य से स्थानीय नागरिकों को आवागमन और जलनिकासी की समस्याओं से बड़ी राहत मिली है।

बरेली: नवाबगंज थाने में 36 सीज और मुकदमाती वाहनों की नीलामी, 1.58 लाख में लगी अंतिम बोली

बरेली: नवाबगंज थाने में 36 सीज और मुकदमाती वाहनों की नीलामी, 1.58 लाख में लगी अंतिम बोली

बरेली के नवाबगंज थाने में न्यायालय के आदेश पर 36 सीज और मुकदमाती वाहनों की नीलामी हुई। इनमें 17 मोटरसाइकिल, 16 ई-रिक्शा और 3 चार पहिया वाहन शामिल थे। 27 ठेकेदारों की बोली के बाद सभी वाहन 1,58,700 रुपये में नीलाम हुए।

शामली में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शामली में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गन्ने का उचित रेट, बकाया भुगतान, चीनी के दाम और मुड़िया अहमदनगर मार्ग की बदहाली समेत कई मुद्दे उठाए। मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

Sonbhadra News: सोन नदी खतरे के निशान से 44 सेमी ऊपर, प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र में सोन नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने चोपन की तटवर्ती बस्तियों का निरीक्षण कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, लड्डू गोपाल की पालकी और श्रृंगार सामग्री की मांग तेज

जन्माष्टमी को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, लड्डू गोपाल की पालकी और श्रृंगार सामग्री की मांग तेज

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मुगलसराय के बाजारों में लड्डू गोपाल के श्रृंगार और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है। पालकी, पोशाक, मुकुट और बांसुरी की बिक्री तेज है। पालकी ₹20 से ₹3,600 तक उपलब्ध है, जबकि बारिश और खराब मौसम के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या फिलहाल कम है।

भारतमाला परियोजना से जलभराव की समस्या, 50 बीघा धान की फसल डूबी; लौंदा की नई बस्ती में आवागमन प्रभावित

भारतमाला परियोजना से जलभराव की समस्या, 50 बीघा धान की फसल डूबी; लौंदा की नई बस्ती में आवागमन प्रभावित

नियामताबाद के लौंदा की नई बस्ती में जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतमाला परियोजना की सड़क से पानी की निकासी प्रभावित होने का आरोप है, जिसके चलते करीब 50 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत और जल निकासी की व्यवस्था की मांग

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

सोनभद्र में भारी बारिश के चलते 2 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

सोनभद्र में भारी बारिश को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों के विद्यालय 2 सितंबर को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का धरना, मुकदमा वापस लेने की मांग

मुगलसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सुभाष पार्क में धरना दिया। कांग्रेस ने मुकदमे को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे AAP सांसद संजय सिंह, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AAP सांसद संजय सिंह के पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। उन्होंने सोशल मीडिया विवाद, राम मंदिर से जुड़े जमीन मामले, रोजगार, पेपर लीक और सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। संजय सिंह ने यूपी चुनाव पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जाने की बात कही।