1. हिन्दी समाचार
  2. राज्य खबरें

राज्य खबरें (State News in Hindi)

चंदौली: बहादुरपुर में थाने की प्रस्तावित जमीन पर बनेगा उत्सव भवन और आधुनिक पार्क, 2.40 करोड़ की योजना

चंदौली: बहादुरपुर में थाने की प्रस्तावित जमीन पर बनेगा उत्सव भवन और आधुनिक पार्क, 2.40 करोड़ की योजना

चंदौली के बहादुरपुर में थाना निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि को अब जनहित की परियोजना के लिए विकसित करने की तैयारी है। करीब 2.40 करोड़ रुपये की लागत से यहां उत्सव भवन, आधुनिक पार्क और खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना है। पार्क में ओपन जिम, वॉकवे, बच्चों के लिए खेल उपकरण, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

चंदौली: बाढ़ और जलजमाव से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने DM से मुआवजे की मांग की

चंदौली: बाढ़ और जलजमाव से धान की फसल बर्बाद, किसानों ने DM से मुआवजे की मांग की

चंदौली जिले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई इलाकों में धान की फसल जलमग्न होकर प्रभावित हुई है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर फसल नुकसान का सर्वे, उचित मुआवजा और फसल बीमा की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय सर्वे के लिए उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है।

Bareilly News: नवोदय हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Bareilly News: नवोदय हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में मिनी बाईपास स्थित नवोदय हॉस्पिटल में सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जांच जारी है।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा, राणा सिंह ने योगी सरकार के फैसले को सराहा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा, राणा सिंह ने योगी सरकार के फैसले को सराहा

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की भाजपा नेता राणा सिंह ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से बहनों को मायके और परिवार तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी और यह महिला सम्मान, सुरक्षा व कल्याण की दिशा में सराहनीय कदम है।

राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस का धरना, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

मुगलसराय में राष्ट्रगान के दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित रूप से कार्यक्रम स्थल से चले जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वायरल वीडियो और CCTV फुटेज की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

कांवड़ मेले के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू

कांवड़ मेले के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का सकुशल रेस्क्यू

हरिद्वार कांवड़ मेले के दौरान SDRF ने कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे झांसी और बागपत के दो युवकों का त्वरित रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई।

केडीए फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: मुख्य साजिशकर्ता कर्मचारी समेत 6 के खिलाफ एफआईआर

केडीए फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: मुख्य साजिशकर्ता कर्मचारी समेत 6 के खिलाफ एफआईआर

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में फर्जी रजिस्ट्री घोटाले का खुलासा। मुख्य आरोपी कर्मचारी केशव मिश्रा समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस और केडीए ने जांच तेज की।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026: कॉर्बेट में बढ़ता बाघों का कुनबा, संरक्षण की सफलता के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026: कॉर्बेट में बढ़ता बाघों का कुनबा, संरक्षण की सफलता के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की चुनौती

उत्तराखंड का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व बाघों के लिए दुनिया के सबसे अनुकूल स्थानों में शामिल है। बढ़ती बाघ संख्या से पर्यटन और रोजगार बढ़े, लेकिन मानव-वन्यजीव संघर्ष नई चुनौती बनकर उभरा है।

देहरादून महायोजना-2041 पर जनता से फिर मांगे सुझाव, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक होगी विशेष जनसुनवाई

देहरादून महायोजना-2041 पर जनता से फिर मांगे सुझाव, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक होगी विशेष जनसुनवाई

देहरादून महायोजना-2041 के प्रारूप पर आम जनता 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेगी। सड़क, यातायात, आवास, पर्यावरण और आधारभूत सुविधाओं पर नागरिकों की राय आमंत्रित की गई है।

उत्तराखंड को नई सौगात: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू, सीएम धामी और रेल मंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड को नई सौगात: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू, सीएम धामी और रेल मंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन कुमाऊं और गढ़वाल के बीच रेल संपर्क को मजबूत करेगी और यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों व पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-शराब की दुकानें रहेंगी बंद, दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य: मंत्री धर्मपाल सिंह

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-शराब की दुकानें रहेंगी बंद, दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य: मंत्री धर्मपाल सिंह

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मार्ग पर संचालित दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट के बाहर नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की भी बात कही।

‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान में बड़ी कार्रवाई, 8 स्कूली वाहन सीज, 14 के चालान; ₹1.5 लाख का जुर्माना

‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान में बड़ी कार्रवाई, 8 स्कूली वाहन सीज, 14 के चालान; ₹1.5 लाख का जुर्माना

आजमगढ़ में परिवहन विभाग के ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत स्कूली वाहनों की जांच में 8 वाहन सीज और 14 का चालान किया गया। नियमों के उल्लंघन पर करीब 1.5 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त CMO, दो चिकित्सकों व एक कर्मचारी का वेतन रोका

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त CMO, दो चिकित्सकों व एक कर्मचारी का वेतन रोका

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त सीएमओ: देवगांव में दो चिकित्सक व एक कर्मचारी का वेतन रोका, लालगंज अस्पताल में बढ़ेगा पंजीकरण काउंटर

“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” राम मंदिर मामले पर बोले- पंकज चौधरी

“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” राम मंदिर मामले पर बोले- पंकज चौधरी

बहराइच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में राम मंदिर मामले, केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल और विपक्ष की राजनीति पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

मोदीनगर नगर पालिका के दावों की खुली पोल, बदहाल सड़क से लोग परेशान

गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित कृष्णा कुंज इलाके में सीकरी खुर्द के महामाया देवी मंदिर जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले 10 महीनों से बदहाल पड़ा है। बारिश में सड़क नाले में तब्दील हो जाती है, जबकि सामान्य दिनों में गड्ढों और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद नगर पालिका, चेयरमैन और जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान के