मुजफ्फरनगर : मोरना क्षेत्र में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, तालाबों पर अतिक्रमण को बताया मुख्य वजह, स्कूली बच्चे और ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित।
मुजफ्फरनगर : मोरना क्षेत्र में बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, तालाबों पर अतिक्रमण को बताया मुख्य वजह, स्कूली बच्चे और ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित।
उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के बीच मानसून सक्रिय है। प्रशासन ने जिले को 9 सेक्टरों में बांटकर राहत दल और मशीनें तैनात कीं, बारिश से बाधित सड़कें भी जल्द सुचारु की गईं।
मुजफ्फरनगर के जड़ौदा गांव में कथित धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया। बजरंग दल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सोनभद्र पुलिस ने फर्जी ई-फॉर्म C/MM-11 के जरिए अवैध गिट्टी परिवहन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि तीन फरार हैं।
बरेली के मलूकपुर क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से बिजली संकट गहराया हुआ है। भीषण गर्मी में लोग पानी और बिजली के लिए परेशान हैं। बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है।
उत्तराखंड में पहली बार हिमालयन ट्राउट मछली का अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात किया गया। नेपाल निर्यात से 33 मत्स्य पालकों को 23.50 लाख रुपये की आय हुई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी जानकारी।
देहरादून में कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठाए।
बिजनौर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता और 2017 संशोधन के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
मैनपुरी के भोगांव में सपा सांसद डिंपल यादव ने राम मंदिर, कॉरिडोर परियोजनाओं, वोटर लिस्ट और पश्चिम बंगाल के मुद्दों पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।
जालौन के रूरा सिरसा गांव में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में घटतौली और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान से जुड़े कथित चोरी प्रकरण में पुलिस ने जांच के दौरान मंदिर परिसर में कार्यरत रहे लव-कुश नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पिता सामने आए और उन्होंने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
आईसीएआर, नई दिल्ली में विशेष कार्याधिकारी रहे डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट को वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
देहरादून के थानो क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद को सील किए जाने के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन के नेतृत्व में समुदाय के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत ₹4800 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। ऊधमसिंह नगर में यजाकी इंडिया ऑटोमोबाइल पार्ट्स निर्माण में ₹650 करोड़, हरिद्वार में पतंजलि फूड लिमिटेड ₹1400 करोड़ का फूड पार्क और पौड़ी में ₹400 करोड़ का रिजॉर्ट विकसित करेगी।
उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और दूरस्थ जिलों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले किए गए हैं।