उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि आठ मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।
उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि आठ मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।
उत्तराखंड में भू-कानून को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्ति अब जमीन नहीं खरीद पाएगा। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 (संशोधन विधेयक 2025) को बजट सत्र में पेश किया था, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है।
उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन 1 से 7 मार्च 2025 तक ऋषिकेश में किया जाएगा। यह आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रेखा गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बजट को प्रदेश की आर्थिक दिशा और नीतियों का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दूसरे दिन कैबिनेट बैठक में सख्त भू-कानून पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार देते हुए कहा कि यह प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप लिया गया निर्णय है, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, संसाधनों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र (Uttarakhand Budget Session 2025) विधिवत रूप से शुरू हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बताया और इसे महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को समापन होने जा रहा है। बीते 17 दिनों में शानदार खेल प्रदर्शन का गवाह बने इस स्टेडियम को विदाई समारोह के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे, जिनका हल्द्वानी शहर में जोरदार स्वागत किया जाएगा।
उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:20 बजे वे काठगोदाम पहुंचेंगे और समापन समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उत्तराखंड व दिल्ली के मध्य होने वाले फुटबाल के सेमीफाइनल मैच का आनंद भी उठाएंगे।
उत्तराखंड के देहरादून में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा किया। इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ बैठकर भोजन भी किया और उनके साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
बजट 2025 ने देश के मध्यम वर्ग को एक बड़ी राहत दी है। अब सालाना 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात" बताया है।
उत्तराखंड निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा ने चंपावत में अपनी साख बचाई, जबकि कई जगहों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने दमखम दिखाया। कांग्रेस को सीएम धामी के क्षेत्र में करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा विधायक आशा नौटियाल के गृह क्षेत्र ऊखीमठ में पार्टी को बड़ा झटका लगा।
गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में उत्तराखंड की झांकी एक विशेष आकर्षण बनकर सामने आएगी। इस झांकी का थीम "सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल" है, जो राज्य की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक पर्यटन को प्रदर्शित करेगा।
निकाय चुनावों के प्रचार में तेजी लाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा का दौरा करेंगे। वे रैमजे इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई प्रमुख नेता और छात्र नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने, भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाने और लव जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जैसे कई अहम फैसले लिए हैं।