1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड खबरें

उत्तराखंड खबरें (Uttarakhand News in Hindi)

Uttarakhand: PM मोदी के दौरे से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विकास की उम्मीद, सामरिक और चारधाम यात्रा के लिए बन सकता है अहम केंद्र

Uttarakhand: PM मोदी के दौरे से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विकास की उम्मीद, सामरिक और चारधाम यात्रा के लिए बन सकता है अहम केंद्र

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हवाई पट्टी न सिर्फ भारतीय वायुसेना के लिए रणनीतिक रूप से अहम है, बल्कि चारधाम यात्रा और आपदा प्रबंधन के नजरिए से भी इसकी बड़ी भूमिका हो सकती है।

Uttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 47 मजदूर बचाए गए, आठ की तलाश जारी; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी

Uttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 47 मजदूर बचाए गए, आठ की तलाश जारी; ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को आए भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि आठ मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है।

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लागू: पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्ति नहीं खरीद पाएगा जमीन, धामी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

उत्तराखंड में सख्त भू-कानून लागू: पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्ति नहीं खरीद पाएगा जमीन, धामी सरकार ने उठाया बड़ा कदम

उत्तराखंड में भू-कानून को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि पर्वतीय जिलों में बाहरी व्यक्ति अब जमीन नहीं खरीद पाएगा। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 (संशोधन विधेयक 2025) को बजट सत्र में पेश किया था, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव: 1 से 7 मार्च तक ऋषिकेश में होगा भव्य आयोजन, साधकों और प्रतिभागियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव: 1 से 7 मार्च तक ऋषिकेश में होगा भव्य आयोजन, साधकों और प्रतिभागियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन 1 से 7 मार्च 2025 तक ऋषिकेश में किया जाएगा। यह आयोजन गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Uttarakhand: केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हुई तिथि की घोषणा, चारधाम यात्रा की तैयारियां हुई शुरू

Uttarakhand: केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुलेंगे, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हुई तिथि की घोषणा, चारधाम यात्रा की तैयारियां हुई शुरू

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार 2 मई 2025 को श्रद्धालुओं के लिए भगवान केदारनाथ के द्वार खुलेंगे। पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में विशेष पूजा-अर्चना के बाद यह निर्णय लिया गया।

Uttarakhand: यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

Uttarakhand: यूसीसी पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण अनिवार्य, मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पोर्टल पर सरकारी कर्मचारियों के विवाह पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे नोडल अधिकारी नियुक्त करें, जो अपने-अपने जिलों में सरकारी कर्मियों के पंजीकरण की निगरानी करेंगे।

CM Dhami Jaunsar Bawar Visit: महासू महाराज के आशीर्वाद से किए कई कार्य, मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिले मुख्यमंत्री

CM Dhami Jaunsar Bawar Visit: महासू महाराज के आशीर्वाद से किए कई कार्य, मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिले मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनोल में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया।

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता से मिले सीएम धामी, दी बधाई और विकास को लेकर जताया भरोसा

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता से मिले सीएम धामी, दी बधाई और विकास को लेकर जताया भरोसा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रेखा गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार ने पेश किया 1.01 लाख करोड़ का बजट, इन 7 बिंदुओं पर रहेगा खास फोकस

Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार ने पेश किया 1.01 लाख करोड़ का बजट, इन 7 बिंदुओं पर रहेगा खास फोकस

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बजट को प्रदेश की आर्थिक दिशा और नीतियों का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Uttarakhand Budget Session: कैबिनेट बैठक में सख्त भू-कानून को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी बोले- ऐतिहासिक कदम

Uttarakhand Budget Session: कैबिनेट बैठक में सख्त भू-कानून को मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री धामी बोले- ऐतिहासिक कदम

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2025 के दूसरे दिन कैबिनेट बैठक में सख्त भू-कानून पर मुहर लग गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे ऐतिहासिक फैसला करार देते हुए कहा कि यह प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप लिया गया निर्णय है, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर, संसाधनों और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।

Uttarakhand Budget Session 2025: ई-विधान एप्लीकेशन का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, अविधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का मिलेगा ऑनलाइन जवाब

Uttarakhand Budget Session 2025: ई-विधान एप्लीकेशन का सीएम धामी ने किया लोकार्पण, अविधानसभा में पूछे गए प्रश्नों का मिलेगा ऑनलाइन जवाब

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र (Uttarakhand Budget Session 2025) विधिवत रूप से शुरू हो गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बताया और इसे महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कल से शुरू होगा बजट सत्र, ई-नेवा के तहत संचालित होगा सदन

Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कल से शुरू होगा बजट सत्र, ई-नेवा के तहत संचालित होगा सदन

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण से इसकी शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने इस सत्र के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आज होगा 38वें नेशनल गेम्स का भव्य समापन समारोह, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, सीएम बोले- देवभूमि को बनाएंगे खेल भूमि

आज होगा 38वें नेशनल गेम्स का भव्य समापन समारोह, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत, सीएम बोले- देवभूमि को बनाएंगे खेल भूमि

हल्द्वानी के गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को समापन होने जा रहा है। बीते 17 दिनों में शानदार खेल प्रदर्शन का गवाह बने इस स्टेडियम को विदाई समारोह के लिए भव्य रूप से सजाया गया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे, जिनका हल्द्वानी शहर में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

उत्तराखंड में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक! पहाड़ किनारे होगा पौधरोपण, स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाई जाएगी सड़क सुरक्षा

उत्तराखंड में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक! पहाड़ किनारे होगा पौधरोपण, स्कूलों में पहली कक्षा से पढ़ाई जाएगी सड़क सुरक्षा

उत्तराखंड सरकार ने नई सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी दे दी है, जिससे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस नीति के तहत राज्य के पर्वतीय मार्गों पर सड़क किनारे पौधरोपण किया जाएगा और स्कूलों में पहली कक्षा से ही सड़क सुरक्षा की पढ़ाई अनिवार्य होगी

Prayagraj Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि स्नान के लिए चलेगी 29 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Prayagraj Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि स्नान के लिए चलेगी 29 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

प्रयागराज महाकुंभ के आगामी दो प्रमुख स्नान पर्व— माघी पूर्णिमा (12 फरवरी) और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) को देखते हुए रेलवे ने 29 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जाएंगी।